Pragya Institute of Personality Development logo, JaipurKINGDOM OFWISDOM WhatsApp

Pragya Messages · वाणी & Communication

Communication Messages in Hindi

शब्द ही personality की पहली पहचान हैं. बोलने, सुनने, feedback और stage fear पर messages.

42 messagesHindi + EnglishCopy · WhatsApp · Image

Communication Messages in Hindi: पढ़िए, अपनाइए, share कीजिए

42 messages

आज का Action: आज हर जवाब से पहले 3 second रुकिए. ये छोटा pause आपके शब्दों को सोच से जोड़ देता है.

वाणी & Communication#01

"सत्य" की भूख सभी को है
लेकिन जब परोसा जाता है
तो बहुत कम लोगों को इसका स्वाद पसंद आता है

वाणी & Communication#02

बोलने से पहले 3 second रुकिए
ये 3 second कई रिश्ते, कई job
और कई मौक़े बचा सकते हैं

वाणी & Communication#03

हमेशा शब्द ऐसे बोलो कि ज़ुबान से निकलकर किसी के दिल में समा जाएँ
ऐसे नहीं कि ज़ुबान से निकलकर किसी का दिल दुखा जाएँ

वाणी & Communication#04

आप क्या कहते हैं, लोग भूल जाएँगे
आपने उन्हें कैसा महसूस कराया, वो कभी नहीं भूलेंगे

वाणी & Communication#05

तन की ख़ूबसूरती एक भ्रम है
सबसे ख़ूबसूरत आपकी "वाणी" है
चाहे तो दिल जीत ले, चाहे तो दिल चीर दे

वाणी & Communication#06

सुनना भी एक skill है
जो सिर्फ़ जवाब देने के लिए सुनता है, वो बात करता है
जो समझने के लिए सुनता है, वो दिल जीतता है

वाणी & Communication#07

किसी ने पूछा: "मौन" और "मुस्कान" में क्या अंतर है?
जवाब मिला: दोनों शक्तिशाली हथियार हैं
मुस्कान से कई समस्याएँ हल हो जाती हैं
और मौन रहकर कई समस्याएँ दूर रखी जा सकती हैं

वाणी & Communication#08

Feedback को attack मत समझिए
ये free consultancy है
जिसके लिए लोग हज़ारों रुपये देते हैं

वाणी & Communication#09

बोली बता देती है, इंसान कैसा है
बहस बता देती है, ज्ञान कैसा है
घमंड बता देता है, कितना पैसा है
संस्कार बता देते हैं, परिवार कैसा है

वाणी & Communication#10

"मैं ग़लत था" बोलने में सबसे कम शब्द लगते हैं
और सबसे ज़्यादा हिम्मत

वाणी & Communication#11

दुनिया का सबसे ख़ूबसूरत शब्द है: "वाह!"
जब आप किसी के लिए ये बोलते हैं
तो आप सिर्फ़ अपना अहंकार नहीं तोड़ते
एक दिल भी जीत लेते हैं

वाणी & Communication#12

English भाषा है, intelligence नहीं
गलत grammar से कोई छोटा नहीं होता
चुप रहने से ज़रूर पीछे रह जाता है

वाणी & Communication#13

वक़्त से पहले बोले गए शब्द
और मौसम से पहले तोड़े गए फल, दोनों बेकार जाते हैं
किसी के दोष गिनाना बहुत आसान है
पर किसी के गुणों का बखान करना बहुत कठिन

वाणी & Communication#14

Stage fear असल में stage से नहीं होता
लोगों की राय से होता है
तैयारी बढ़ाइए, राय का डर अपने आप घट जाएगा

वाणी & Communication#15

मुस्कुराहट भी कमाल की पहेली है
जितना बताती है, उससे ज़्यादा छुपाती है
मुस्कुराकर देखने में और देखकर मुस्कुराने में बड़ा फ़र्क है
कभी नतीजे बदल जाते हैं, कभी कभी रिश्ते भी

वाणी & Communication#16

जो बात आप मुँह पर नहीं कह सकते
वो पीठ पीछे भी मत कहिए

वाणी & Communication#17

सच एक surgery की तरह है, थोड़ा दर्द देता है, फिर राहत मिलती है
झूठ एक painkiller की तरह है
जो थोड़ी देर राहत देता है, पर side effects ज़िंदगी भर के होते हैं

वाणी & Communication#18

Tone ग़लत हो तो सही बात भी ग़लत लगती है
बात के साथ लहजा भी तैयार कीजिए

वाणी & Communication#19

ज़मीन और मुक़द्दर की एक ही फ़ितरत है, जो बोया है वो निकलना तय है
Filter किया पानी हमें बीमारियों से दूर रखता है
और filter की गई भाषा, ख़ुद बनाई समस्याओं से

वाणी & Communication#20

"तुम हमेशा ऐसा करते हो" बहस शुरू करता है
"मुझे ऐसा लगा" बातचीत शुरू करता है

वाणी & Communication#21

कड़वी बोली के सौ नुकसान हैं
और मीठी बोली के हज़ार फ़ायदे
कड़वे बोल से अपने भी पराए हो जाते हैं
और मीठे बोल से पराए भी अपने

वाणी & Communication#22

कम बोलना कमज़ोरी नहीं
सही वक़्त पर सही बोलना ताक़त है

वाणी & Communication#23

Take care of your thoughts when you are alone.
Take care of your words when you are with people.

वाणी & Communication#24

Presentation में slide नहीं, story याद रहती है
Data से सोच बदलती है, story से दिल

वाणी & Communication#25

Never speak from a place of hate, jealousy, anger or insecurity.
Check your words before you let them leave your lips.
Sometimes it's best to be quiet.

वाणी & Communication#26

किसी का नाम याद रखना
दुनिया का सबसे सस्ता और असरदार compliment है

वाणी & Communication#27

Listen to people when they are angry,
because that is when the real truth comes out.

वाणी & Communication#28

जवाब देने से पहले पूछिए
"क्या आप ये कहना चाहते हैं?"
आधी ग़लतफ़हमियाँ यहीं ख़त्म हो जाती हैं

वाणी & Communication#29

The biggest communication problem is:
we don't listen to understand,
we listen to reply.

वाणी & Communication#30

Spoken English में सबसे बड़ी रुकावट grammar नहीं
"लोग हँसेंगे" का डर है
बोलिए, सुधार बोलने से ही आता है

वाणी & Communication#31

Before you speak, THINK:
T: Is it true?
H: Is it helpful?
I: Is it inspiring?
N: Is it necessary?
K: Is it kind?

वाणी & Communication#32

Thank you, Sorry और Please
ये तीन शब्द किसी भी भाषा के सबसे क़ीमती शब्द हैं

वाणी & Communication#33

"जिस घर में लोग सोच समझकर नहीं बोलते, उनका घर कुरुक्षेत्र और जीवन महाभारत हो जाता है."Saurabh Jain, Founder & Chief Trainer

वाणी & Communication#34

बहस में जीतने के लिए आवाज़ ऊँची मत कीजिए
तर्क मज़बूत कीजिए

वाणी & Communication#35

Feedback देते वक़्त इंसान पर नहीं, काम पर बात कीजिए
"तुम ग़लत हो" नहीं, "ये हिस्सा बेहतर हो सकता है"

वाणी & Communication#36

जो आपकी बात काटकर अपनी बात कहता है
वो सुन नहीं रहा, सिर्फ़ अपनी बारी का इंतज़ार कर रहा है

वाणी & Communication#37

Interview में "मुझे नहीं पता" कहना ग़लत नहीं
"मुझे नहीं पता, पर मैं ऐसे पता करूँगा" कहना, जीत है

वाणी & Communication#38

Gossip वो आग है
जो सुनने वाले को भी जला देती है

वाणी & Communication#39

हर बात का जवाब देना ज़रूरी नहीं
कुछ बातों का जवाब आपकी ख़ामोशी और काम देता है

वाणी & Communication#40

Speak in a way that makes people feel heard,
not just informed.

वाणी & Communication#41

Clarity is kindness.
Confusing messages cost everyone time.

वाणी & Communication#42

पहला impression 7 second में बनता है
और उसमें सबसे बड़ा हिस्सा मुस्कान और आँखों का है

ऐसा कोई message नहीं मिला. कोई और शब्द try कीजिए.

दूसरी categories भी देखिए

HR, teacher या WhatsApp group admin हैं? 30 दिन, 30 messages, 30 छोटे actions वाला print-ready calendar PDF free पाइए.

🧠 पढ़ने से आगे: "Message पूरा करो" game, KBC mode, classroom discussion cards और अपना Brain Certificate.

FAQs

Communication Messages in Hindi: आपके सवाल

अच्छी communication की शुरुआत कहाँ से होती है?

सुनने से. जो समझने के लिए सुनता है, वो बेहतर जवाब देता है. इसके बाद साफ़, छोटे और सम्मान वाले शब्द. Pragya की Spoken English और communication classes इसी क्रम में सिखाती हैं.

Stage fear कैसे कम करें?

तैयारी बढ़ाइए और छोटे audience से शुरू कीजिए. डर stage से कम, लोगों की राय से ज़्यादा होता है. हर practice उस डर को थोड़ा छोटा करती है.

Last updated: 18 Nov 2026