क़द्र करनी है तो जीते जी कीजिए
"वक़्त" निकालकर अपनों से बातें कर लिया करो
अगर अपने ही न रहेंगे, तो वक़्त का क्या करोगे?
ग़ुरूर किस बात का साहब
आज मिट्टी के ऊपर, तो कल मिट्टी के नीचे
Pragya Messages · रिश्ते
Relationship Messages in Hindi
परिवार, दोस्ती, विश्वास और माफ़ी पर messages. वो lines जो किसी अपने को भेजने के बहाने बन जाएँ.
Relationship Messages in Hindi: पढ़िए, अपनाइए, share कीजिए
आज का Action: आज किसी अपने को सिर्फ़ ये पूछने के लिए call कीजिए कि वो कैसे हैं. रिश्ते बड़े gestures से नहीं, छोटी नियमित बातों से चलते हैं.
रिश्ते WiFi जैसे होते हैं
दिखते नहीं, पर signal कमज़ोर हो जाए तो सब रुक जाता है
रोज़ थोड़ी बात, signal मज़बूत रखती है
क्षमा गलती का मरहम हो सकती है, विश्वास तोड़ने का नहीं
इसलिए गलती भले हो जाए, पर किसी का विश्वास न तोड़ें
क्योंकि माफ़ करना फिर भी आसान है
पर भूलना और दोबारा विश्वास करना लगभग असंभव
हर बहस जीतनी ज़रूरी नहीं
कभी कभी रिश्ता जीतना ज़्यादा समझदारी है
बुराई वही करते हैं जो बराबरी नहीं कर सकते
अपनों के नज़दीक रहना है तो ख़ामोश रहो
और अपनों को नज़दीक रखना है तो कोई भी बात दिल पर मत लो
Phone पर 500 contacts हैं
पर रात 2 बजे call करने के लिए 2 नाम भी हों
तो आप अमीर हैं
कोई मुट्ठीभर बीज बिखेर दो दिलों की ज़मीन पर भी
बारिश का मौसम है
शायद कुछ अपनापन पनप जाए
माँ बाप को gift नहीं, time चाहिए
जो आप उन्हें सबसे कम देते हैं
रिश्ता बारिश जैसा नहीं होना चाहिए, जो बरसकर ख़त्म हो जाए
रिश्ता हवा की तरह होना चाहिए, जो ख़ामोश हो मगर हमेशा आस पास हो
Network वो नहीं जिन्हें आप जानते हैं
Network वो है जो आपको अच्छे काम के लिए याद करते हैं
बहुत सौदे होते हैं दुनिया में
मगर सुख बेचने वाले और दुख ख़रीदने वाले नहीं मिलते
पता नहीं क्यों लोग रिश्ते छोड़ देते हैं, लेकिन ज़िद नहीं
Trust बनने में साल लगते हैं
टूटने में second
और दोबारा बनने में, कभी कभी ज़िंदगी कम पड़ जाती है
यादों के पन्नों से भरा है जीवन
सुख और दुख की पहेली है जीवन
कभी अकेले बैठकर सोचकर देखो
संबंधों के बिना अधूरा है जीवन
जो लोग आपकी ख़ामोशी नहीं समझते
वो आपके शब्द भी ग़लत ही समझेंगे
प्रेम हमेशा माफ़ी माँगना पसंद करता है
और अहंकार हमेशा माफ़ी सुनना
जो किसी के चेहरे पर हँसी लाने की क्षमता रखता है
ज़िंदगी उसके चेहरे से भी हँसी कम नहीं होने देती
रिश्ते में सही होना ज़रूरी नहीं
साथ होना ज़रूरी है
रिश्ते अंकुरित होते हैं प्रेम से
ज़िंदा रहते हैं संवाद से
महसूस होते हैं संवेदनाओं से
मुरझा जाते हैं ग़लतफ़हमियों से
और बिखर जाते हैं अहंकार से
Phone की battery का ध्यान रखते हैं
रिश्तों की battery का भी रखिए
दोनों बिना charge के बंद हो जाते हैं
दर्द कितना ख़ुशनसीब है, जिसे पाकर लोग अपनों को याद करते हैं
दौलत कितनी बदनसीब है, जिसे पाकर लोग अक्सर अपनों को भूल जाते हैं
जो दोस्त आपको आपकी ग़लती बताए
उसे खोइए मत
तारीफ़ करने वाले बहुत मिलेंगे
मकानों के भाव यूँ ही नहीं बढ़ गए दोस्तो
बस रिश्तों में पड़ी दरारों का फ़ायदा builder उठा गए
बच्चे वो नहीं सीखते जो आप कहते हैं
वो सीखते हैं जो आप करते हैं
जिनके पास अपने हैं, वो अपनों से झगड़ते हैं
जिनका कोई नहीं अपना, वो अपनों को तरसते हैं
जो लम्हे हैं, चलो हँसकर बिता लें
जाने कल ज़िंदगी का क्या फ़ैसला होगा
प्यार को समय चाहिए, समय को प्यार नहीं
इसलिए अपनों के लिए समय निकालिए, बचा हुआ नहीं
गलतियों से परे न मैं हूँ, न तुम हो
दोनों इंसान हैं, फ़रिश्ते न मैं हूँ, न तुम हो
एक दूसरे को दोष देते हैं, पर अपने अंदर झाँकता न मैं हूँ, न तुम हो
भ्रम ने दूरियाँ पैदा कर दीं, पर सच में बुरा न मैं हूँ, न तुम हो
रिश्ता कमज़ोर तब होता है जब
बातें कम और अंदाज़े ज़्यादा होने लगते हैं
न जाने कितने रिश्ते ख़त्म कर दिए इस भ्रम ने
कि मैं ही सही हूँ, और सिर्फ़ मैं ही सही हूँ
माफ़ करना पुराने पल को नहीं बदलता
पर आने वाले पलों को ज़रूर बदल देता है
कोशिश कर रहा हूँ कि कोई मुझसे न रूठे
ज़िंदगी में अपनों का साथ न छूटे
रिश्ता कोई भी हो, ऐसे निभाऊँ
कि उसकी डोर ज़िंदगी भर न छूटे
हर इंसान अपनी कोई लड़ाई लड़ रहा है
जो आपको नहीं दिखती
इसलिए नरमी रखिए
सफलता भी फीकी लगती है, अगर कोई बधाई देने वाला न हो
और विफलता भी सुंदर लगती है
जब आपके साथ कोई अपना खड़ा हो
जो लोग आपके बुरे वक़्त में साथ थे
अच्छे वक़्त में उन्हें मत भूलिए
संबंध सबसे जीतकर नहीं निभाए जा सकते
संबंधों की ख़ुशहाली के लिए झुकना होता है, सहना होता है
दूसरों को जिताना और ख़ुद हारना होता है
सच्चा दोस्त वो है
जो आपकी तस्वीर में नहीं, आपकी ज़रूरत में दिखे
ज़िंदगी में एक दूसरे के "जैसा" होना ज़रूरी नहीं
एक दूसरे के "लिए" होना ज़रूरी है
मन कपड़ा नहीं, फिर भी मैला हो जाता है
दिल काँच नहीं, फिर भी टूट जाता है
Expectation कम कीजिए, appreciation बढ़ाइए
रिश्ते अपने आप हल्के हो जाएँगे
अधिक दूर देखने की चाहत में
बहुत कुछ पास से गुज़र जाता है
अब स्याही में जज़्बात कहाँ भिगोए जाते हैं
मशीनी रिश्ते हैं साहब, WhatsApp से ही निभाए जाते हैं
कभी कभी "मैं हूँ ना" कहना
सौ सलाहों से ज़्यादा काम करता है
नफ़रत करने से उसकी अहमियत बढ़ेगी
क्यों न माफ़ करके शर्मिंदा कर दिया जाए
घर में सबसे ज़्यादा ज़रूरत
WiFi password की नहीं, बातचीत की है
इलायची के दानों सा मुक़द्दर है अपना
महक उतनी ही बिखरती गई, जितने पिसते गए
कभी अपने लिए, कभी अपनों के लिए
Networking का मतलब cards बाँटना नहीं
भरोसा बाँटना है
मोहब्बत और दोस्ती, ये दो चीज़ें हर तूफ़ान का मुक़ाबला कर सकती हैं
मगर एक चीज़ इन दोनों के टुकड़े कर सकती है
और वो है "ग़लतफ़हमी"
People will forget what you gave them,
but not how you made them feel valued.
रिश्ते निभाने के लिए बुद्धि नहीं, दिल की शुद्धि होनी चाहिए
सच कहो, साफ़ कहो, सामने कहो
जो अपना होगा वो समझेगा, जो पराया होगा वो छूटेगा
Healthy relationships are built on
small moments of respect, repeated daily.
माता पिता के बिना घर कैसा होता है?
एक दिन अपने अँगूठे के बिना
सिर्फ़ उँगलियों से सारे काम करके देखिए
माता पिता की क़ीमत पता चल जाएगी
पुराने दोस्तों को message करने के लिए
बहाने की नहीं, बस याद की ज़रूरत होती है
परिवार और मित्र ज़िंदगी की जड़ हैं
इन्हें हरा रखने के लिए
हर रोज़ इनमें "याद" का पानी देना ज़रूरी है
आशा और विश्वास कभी ग़लत नहीं होते
बस ये हम पर निर्भर करता है
कि हमने किससे आशा की और किस पर विश्वास
स्नेह का धागा और संवाद की सुई
उधड़ते रिश्तों की तुरपाई कर देती है
कुछ हँसकर बोल दिया करो, कुछ हँसकर टाल दिया करो
परेशानियाँ तो बहुत हैं, कुछ वक़्त पर डाल दिया करो
मित्रता सम्मान की नहीं, भाव की भूखी होती है
बशर्ते लगाव दिल से हो, दिमाग़ से नहीं
मेहनत लगती है सपनों को सच बनाने में
हौसला लगता है बुलंदियों को पाने में
बरसों लगते हैं ज़िंदगी बनाने में
और ज़िंदगी फिर भी कम पड़ती है रिश्ते निभाने में
उनकी परवाह मत करो, जिनका विश्वास वक़्त के साथ बदल जाए
परवाह हमेशा उनकी करो
जिनका विश्वास आप पर तब भी रहे
जब आपका वक़्त बदल जाए
Even the nicest people have their limits.
Don't push them too far.
The calmest people can surprise you once they've had enough.
You can talk with someone every day for years and still not connect.
And you can sit with someone in silence and feel you've known them forever.
Connections are made with the heart, not the tongue.
"I like you" और "I love you" में क्या फ़र्क है?
जब फूल पसंद आता है, तो हम उसे तोड़ लेते हैं
जब फूल से प्यार होता है, तो हम उसे रोज़ पानी देते हैं
जो ये समझ गया, वो ज़िंदगी समझ गया
Every night, forgive those who hurt you,
wish well for those who need it,
and be thankful for everything you have.
There is nothing more classy or powerful
than showing forgiveness and grace
to someone who does not deserve it.
Thank you to the rare few people in my life
who listened without judgement, helped without entitlement
and loved me without conditions.
Don't walk behind me; I may not lead.
Don't walk in front of me; I may not follow.
Just walk beside me and be my friend.
It's not an achievement to make 100 friends in a year,
but to make one friend for 100 years.
ऐसा कोई message नहीं मिला. कोई और शब्द try कीजिए.
दूसरी categories भी देखिए
HR, teacher या WhatsApp group admin हैं? 30 दिन, 30 messages, 30 छोटे actions वाला print-ready calendar PDF free पाइए.
🧠 पढ़ने से आगे: "Message पूरा करो" game, KBC mode, classroom discussion cards और अपना Brain Certificate.
FAQs
Relationship Messages in Hindi: आपके सवाल
रिश्ते मज़बूत कैसे रखें?
छोटी, नियमित और सच्ची बातचीत से. बहस जीतने से ज़्यादा रिश्ता जीतना ज़रूरी है. और ग़लतफ़हमी हो तो पहले पूछिए, फिर फ़ैसला कीजिए.
Family WhatsApp group में कौन से messages भेजें?
जो किसी पर ताना न लगें और सबको अपने लगें. इस page के सभी messages family-safe हैं. भेजने से पहले सोचिए: क्या ये किसी को अच्छा महसूस कराएगा?
Last updated: 18 Nov 2026
